Bhojpuri singer devi biography

क्या आप जानते हैं वो गाना जिसने देवी को बनाया भोजपुरी का सुपरस्टार सिंगर?

लोकगीतों के जरिए भोजपुरी भाषा को कई हुनरबाज सिंगर मिले, इनमें से एक सुपरस्टार सिंगर हैं देवी (Bhojpuri Singer Devi)। 50 से ज्यादा एल्बम गा चुकीं देवी के गाने आज भी हर समारोह की जान बनते हैं। यूं तो देवी सालों से इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रही हैं लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि वो कौन सा गाना था, जिसने देवी को भोजपुरी का सुपरस्टार बना दिया।

बिहार की शान
बिहार का गौरव कही जाने वाली 'देवी' का जन्म छपरा जिला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की शिक्षा छपरा से ही पूरी की है। देवी को उनके शालीन गानों के लिए जाना जाता है।

अश्लीलता का करती हैं विरोध
महेन्द्र मिश्र और भिखारी ठाकुर (Bhikhari Thakur) के हिट गीतों से पहचान बनाने वाली देवी ने भोजपुरी गानों में अश्लीलता का हमेशा विरोध किया है। आपको बता दें कि भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही जैसे भाषाओं में 'देवी' के 50 से ज्यादा एल्बम आ चुके हैं।

करियर को मिली रफ्तार
देवी के करियर ने रफ्तार तब पकड़ी जब 'बावरिया' (Bhojpuri Album Bawariya) नाम से देवी का एक एल्बम चंदा कैसेट्स ने रिलीज किया। इस एल्बम में कुल 8 गाने थे। एल्बम ने रिलीज के साथ ही यूपी- बिहार में धमाल मचा दिया। इस एल्बम के सारे गाने एक के बाद एक दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए।

फेमस गाना
इस एल्बम का एक गाना 'पिया गईले कलकतवा ए सजनी' (Piya Gayele Calkatwa) ने जमकर दर्शकों के दिलों पर राज किया। यह एक विरह गीत था। हालांकि इस एल्बम के दूसरे गाने, 'कुएं का ठंडा पानी' 'परवल बेचे जाईब भागलपुर' 'ओ गोरी चोरी-चोरी' 'परदेसिया- परदेसिया' 'पिया बंसिया बजावे आधी रतिया' 'दिल तुझे पुकारे आजा' 'अंगुरी में डसले बिया नगिनिया' ने भी जमकर धमाल मचाया।


देवी के इस एल्बम 'बावरिया' के गाने डॉ प्रमोद कुमार ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत देवेंद्र देव ने दिया था। इसके सारे गाने की रिकॉर्डिंग और रिलीज करने की जिम्मेदारी Chanda Cassettes ने संभाली थी। इस एल्बम के सारे गाने आज भी आपको बजते हुए मिल जाएंगे।

अईले मोरे राजा
इसके कुछ समय बाद ही देवी का एक और एल्बम 'अईले मोरे राजा' (Aile More Raja) को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। देखते ही देखते उसके सारे गाने बवाल मचाने लगे और देवी का नाम सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गया।


गानों ने बनाया दिवाना
इसके बाद एक-एक कर देवी के कई सारे भोजपुरी पारंपरिक लोकगीत और देवी गीतों के एल्बम रिलीज हुए और उन्होंने जमकर भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। यही वजह है कि देवी के गाए गीतों को लेकर भोजपुरी के दर्शकों की दीवानगी आज भी बनी हुई है।